
बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा।
नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) से जूझ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों ( COVID-19 ) का आंकड़ा नौ लाख के पार पहुंच गया है। लॉकडाउन ( India Lockdown ) के बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, इस समय देश में Unlock 2.0 जारी है। लेकिन, कई राज्यों में स्थिति बेहद दयनीय है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ( Bihar Government ) ने एक बार फिर 31 तक जुलाई तक के लिए राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन ( Bihar Lockdown ) की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा सबकुछ बंद रहेगा।
Bihar में एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिहार ( coronavirus in Bihar ) में काफी तेजी से कोरोना वायरस (corona cases in Bihar) के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने कुछ जिले में लॉकडाउन ( Lockdown ) की घोषणा की थी। लेकिन, अब पूरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। मुख्य सचिव कार्यालय के अनुसार, राज्य में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन ( Lockdown in Bihar ) किया गया है। गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में पाबंदी लागू होगी। बताया जा रहा है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सबसने लॉकडाउन पर सहमति जताई है। इस दौरान सभी सेवाएं राज्य में बंद रहेंगी। केवल, जरूरी सेवाओं को खोलने की मंजूरी दी गई है। मंदिर, ट्रांसपोर्ट, मॉल सभी बंद रहेंगे। वहीं, सब्जी दुकान, फल की दुकान, डेयरी को खोला जाएगा।
Bihar में तेजी से बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राज्य में हर दिन एक हजार से ज्यादा कोरोना ( coronavirus in Bihar ) के मामले आने लगे हैं। जबकि, जून महीने में राज्य में कोरोना ( COVID-19 ) संक्रमितों का आंकड़ा तकरीबन ढाई सौ के करीब था। राज्य में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सात जुलाई को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का आकलन करें और उसके हिसाब से आंशिक लॉकडाउन ( Lockdown ) का निर्णय लें। वर्तमान में 15 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। यहां आपको बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17,959 पहुंच गया है। इनमें 5482 एक्टिव केस हैं। जबकि, 12, 317 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published on:
14 Jul 2020 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
