राजेंद्र निम्भोरकर ने मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम में बताया कि इस ऑपरेशन से पहले हमें मालूम था कि जंगली कुत्ते हमारे लिए खतरा बन सकते हैं, इस आशंका को ध्यान में रखते हुए हमने ऑपरेशन के दौरान तेंदुए के मल और मूत्र का इस्तेमाल किया था, क्योंकि कुत्ते तेंदुए से बहुत डरते हैं और उसके मल-मूत्र की दुर्गंध कुत्तों को परेशान करती है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक राजेंद्र निम्भोरकर ने कहा कि नौशेरा सेक्टर में हमने देखा कि तेंदुए अक्सर इलाके में कुत्तों पर हमला करते थे और चीतों के हमले से खुद को बचाने के लिए कुत्ते रात के समय सेक्टर में रहना पसंद करते थे, इसीलिए हमने भी तेंदुए के मूत्र और मल का इस्तेमाल किया था।