1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीड़ित महिला प्रोफेसर ने अस्पताल में तोड़ा दम, सनकी आशिक ने पेट्रोल डालकर जलाया था

शख्स ने हफ्ते भर पहले ही पीड़ित महिला पर पेट्रोल डालकर जलाया था पीड़िता के पिता ने कहा हमारे हवाले करो कातिल को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 10 Feb 2020, 11:49 AM IST

maharashtra female lecturer died in hospital the freak lover had lit petrol

maharashtra female lecturer died in hospital the freak lover had lit petrol

नई दिल्ली: इश्क-प्यार और फिर हत्या। इस बात का जीता-जागता उदाहरण सामने आया महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के वर्धा जिल से। जहां एक शख्स ने एक तरफा प्यार के चलते महिला प्रोफेसर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। वहीं अब महिला ने एक हफ्ते बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की उम्र 24 साल थी। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते ही एक तरफा प्यार के चलते सनकी आशिक ने महिला पर उस वक्त पेट्रोल डाल दिया, जब वो राज्य परिवहन की बस से नीचे ही उतरी थी।

2 डॉग ने लगाई घर में भयंकर आग, वीडियो में देखिए कैसे सामान जलकर हुआ खाक

शख्स ने बीच सड़क पर महिला ( Women ) पर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया था। पीड़िता 40 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद भी महिला की हालत बिगड़ती चली गई और दो दिन पहले ही उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। कई सर्जरी की गई, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। आरोपी ने पहले पीड़िता के सिर और चेहरे पर पेट्रोल डाला और फिर वहां से बाइक पर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बाइक से ही पेट्रोल निकाला था। घटना की जगह पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस घटना को एक तरफा प्यार के चलते अंजाम दिया। पहले दोनों एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती टूट गई थी। इसी बात से खफा होकर विकेश ने बदला लेने के लिए ये कमद उठाया। पुलिस ने विकेश को पास के गांव से ही गिरफ्तार किया और अदाल में पेश किया, जिसके बाद 8 फरवरी तक उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस को एक निजी फर्म में काम करने वाले आरोपी के बारे में पता चला कि वो शादीशुदा है और उसका एक 7 महीने का बेटा भी है। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी के कातिल को उन्हें सौंपा जाए और वो ही उसे खुद सजा देंगे। वहीं पीड़िता की मौत से परिजन बेहद गुस्से में हैं।