
सरकारी संस्थानों को जरूरी काम के लिए केवल 25 फीसदी कर्मचारियों को काम पर बुलाने की इजाजत।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर सभी की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को ढ़ाई महीने बाद एक दिन में करीब 23 हजार कोरोना के नए केस सामने आने के बाद महाराष्ट्र ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। फिलहाल नागपुर में 15 से 21 मार्च तक के लिए सख्त लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई है।
इस बारे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से बताया गया है कि कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद नागपुर पुलिस कमिश्नर ने लॉकडाउन लगाने की घोषण की।
नागपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी लॉकडाउन के मुताबिक 15 से 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन होगा। निजी और सरकारी सभी संस्थानों को बंद रखा जाएगा। आपात सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं को इस दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। सरकारी कार्यालयों के कवल 25 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर ही खोलने को कहा गया है।
Updated on:
11 Mar 2021 02:03 pm
Published on:
11 Mar 2021 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
