6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: डोंगरी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 1 शख्स की मौत

हादसे के वक्त दोनों मजदूर कर रहे थे काम मृतक की पहचान शब्बीर शेख के रूप में हुई

2 min read
Google source verification
महाराष्ट्र: डोंगरी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 1 शख्स की मौत

महाराष्ट्र: डोंगरी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 1 शख्स की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। डोंगरी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान शब्बीर शेख के रूप में हुई है। शब्बीर शेख की उम्र 22 साल थी।

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मजदूर काम कर रहे थे। अचानक दीवार का एक स्लैब गिर गया। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय शब्बीर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल वहां बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है।

घायल शख्स की हालत गंभीर

फिलहाल जख्मी शख्स का इलाज जारी है। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: मुहर्रम से पहले कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात, घाटी समेत आसपास के कई इलाके सील

घर की छत गिरने से फंस गए थे तीन लोग

गौरतलब है कि पिछले दिनों 7 सितंबर को मुंबई के असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रिहायशी इलाके में एक भवन एक हिस्सा गिर गया था। इसमें 3 लोग दब गए थे। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पिछले दिनों मुंबई में एक चॉल में दीवार गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

मुंबई में बारिश से भारी तबाही

गौरतलब है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है। साथ ही कई कच्चे मकान और जर्जर मकान भी गिरने की कगार पर है। प्रशासन ने कुछ मकानों को चिन्हित कर उसमें रह रहे लोगों को खाली करा लिया है ।

ये भी पढ़ें: दिल्ली : नरेला में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 14 मजदूर घायल

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग