12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra : पीएम मोदी ने 16 लोगों की मौत पर जताई गहरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पीएम मोदी ने जलगांव हादसे पर जताया दुख। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की हुई मौत।

less than 1 minute read
Google source verification
pm modi

पीएम ने सड़क हादसे को बाताया दुखद।

नई दिल्ली। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात महाराष्ट्र के जलगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने इस हादसे को दुखद घटना बताते हैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही मृतक के परिवारों को इस दुख को झेलने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

संतुलन बिगड़ने से हुआ दर्दनाक हादसा

बता दें कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में एक वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत होने की सूचना है। सड़क हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा यावल तालुका में किंगांव गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक वाहन संतुलन बिगउ़ने के बाद पलट गया। हादसे के घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि यह एक्सीडेंट कैसे हुआ।