एनआईए की गिरफ्तारी से पहले तक सचिन वाझे थे सीआईयू के प्रमुख।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद मधुकर काठे को मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ( CIU ) का प्रमुख नियुक्त किंया गया। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने और गिरफ्तारी होने तक एपीआई सचिन वाजे इसके प्रमुख थे।
फिलहाल सचिन वाझे एनआईए की हिरासत में हैं। उन्हें एनआईए ने एंटीलिय केस और मनसुख हिरेन की हत्या मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया है। तभी से वाझे सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं एनआईए ने सचिन वाझे की वॉल्वो सहित सात कारों को अपने कब्जे में ले लिया है। सातवीं कार को एनआईए ने आज अपने कब्जे में लिया है।
इसके अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी में भी उन पर गृह मंत्री अनिल देशमुख के कहने पर 100 करोड़ रुपए गैर कानूनी तरीके से उगाही करने का आरोप है। बता दें कि परमबीर सिंह की याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।