23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
महाराष्ट्र: दूध के मूल्यों में वृद्धि को लेकर किसानों का आंदोलन शुरू, सड़कों पर फेंके दूध के पैकेट
Play video

महाराष्ट्र: दूध के मूल्यों में वृद्धि को लेकर किसानों का आंदोलन शुरू, सड़कों पर फेंके दूध के पैकेट

महाराष्ट्र में स्वाभिमान शेतकरी संगठन के किसानों ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 2:54 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वाभिमान शेतकरी संगठन के किसानों ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार से बेमियादी आंदोलन पर जाने की घोषणा भी की। संगठन का कहना है कि राज्य सरकार से दूध के मूल्यों में 27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से वृद्धि करने की मांग की गई थी, जो नहीं मानी गई। मांग न पूरी होने के विरोध में ही आंदोलन की घोषणा की गई है। वहीं आॅल इंडिया किसान सभा ने भी संगठन को समर्थन देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार इस आंदोलन का बड़ा प्रभाव मुंबई और पुणे में सामने आया है। मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वाभिमान शेतकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुणे में दूध के पैकेट से भरे ट्रक को रोक उसमें तोड़फोड़ की और उसमें रखे दूध के पैकेट तितर-बितर कर सड़क बिखेर दिया।