22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधीजी ने खुद से बड़ी उम्र की लड़की से की थी शादी, 55 की उम्र में दूसरी महिला से हुआ था प्रेम

गांधी के इस प्रेम प्रसंग की वजह से उन्हें काफी बुरा भी लगा था। बताते चलें कि सरलादेवी रिश्ते में रविंद्रनाथ टैगोर की भतीजी लगती थीं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jan 30, 2018

gandhi

नई दिल्ली। 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में जन्मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया था। अपने दुबले-पतले शरीर को लेकर अपने मज़बूत इरादों से अंग्रेज़ों की हालत खराब कर देने वाले गांधी जी की आज ही के दिन यानि 30 जनवरी 1948 को नाथुराम गोडसे ने राजधानी दिल्ली में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी दिन से हर साल पूरा देश 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाता है।

आज हम आपको गांधी जी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। मोहनदास करमचंद गांधी ने महज़ 13 साल की उम्र में ही खुद से बड़ी कस्तूरबा से शादी की थी। लेकिन गांधी के प्यार में काफी उतार-चढ़ाव भी आए। कस्तूरबा गांधी से शादी के करीब 30 साल बाद उन्हें एक अन्य महिला से प्रेम हो गया था। बता दें कि गांधी सरलादेवी को अपना दिल दे बैठे थे। जबकि वे पहले से ही शादीशुदा थीं। जीवन के उस पड़ाव में गांधी की उम्र 55 साल थी, तो वहीं सरला देवी 47 वर्ष की थीं।

महात्मा गांधी इस प्रेम की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि गांधी ने अपने इस प्रेम का ज़िक्र खुद राजा गोपालचारी को पत्र लिखकर किया था। गांधी के इस प्रेम प्रसंग की वजह से उन्हें काफी बुरा भी लगा था। बताते चलें कि सरलादेवी रिश्ते में रविंद्रनाथ टैगोर की भतीजी लगती थीं। गांधी से प्रेम प्रसंग में आने से पहले सरलादेवी की शादी राम भज दत्त चौधरी से हो चुकी थी। अपने प्रेम को गांधी जी ने फिर किसी से नहीं छिपाया। उन्होंने अपने और सरला के रिश्ते को आध्यात्मिक विवाह का नाम दिया था। हालांकि दोनों के बीच किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंधों के कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा गांधी जी और सरला देवी के राजनीतिक रूप से भी काफी घनिष्ठ संबंध थे।