5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में महात्मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन का होगा आयोजन, 50 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

दिल्ली में महात्मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन 2019 का आयोजन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Sep 14, 2018

clean india

दिल्ली में महात्मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन का होगा आयोजन, 50 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने यूनिसेफ के साथ मिलकर महात्मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन (एमजीआईएससी) के आयोजन की घोषणा की। इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के मंत्री और नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्हें भारत की प्रगति और दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ जल स्वच्छता (डब्ल्यूएएसएच) प्रथाओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि चार दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर से दो अक्टूबर 2019 के बीच नई दिल्ली में होगा।

यह भी पढ़ें-अटलजी ने लखनऊ में शुरू किया था बोहरा समाज के साथ संवाद, परंपरा को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी; निशाने पर 3 राज्यों के चुनाव

स्वच्छ भारत मिशन कर रहा है इसका आयोजन

आपको बता दें कि इसका आयोजन स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की ओर से किया जा रहा है। एसबीएम दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता कार्यक्रम है। इस सम्मेलन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय (भारत सरकार) के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने कहा, 'भारत ने वैश्विक स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत दो अक्टूबर 2014 को की गई थी। इसका लक्ष्य भारत को दो अक्टूबर 2019 तक साफ-सुथरा और खुले में शौच से मुक्त बनाना है। ऐसा करते हुए देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना चाहता है।'

स्वच्छ भारत मिशन विश्व का सबसे बड़ा सफाई अभियान है

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉक्टर यासमीन अली हक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि साफ पेयजल, असरकारी स्वच्छता और साफ-सुथरा माहौल हर बच्चे और हर समुदाय के लिए जरूरी हैं। साफ-सुथरे देश में ही उन्नत और मजबूत समाज बनता है। एसबीएम एक बिल्कुल अलग कार्यक्रम है। यह विश्व का सबसे बड़ा सफाई अभियान है और इसमें करोड़ों लोगों की भूमिका है। स्वच्छ भारत ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। महात्मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के माध्यम से हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि हम हर लड़के और लड़की को साफ सुथरा माहौल और साफ पेयजल कैसे प्रदान कर सकते हैं।

भारत का लक्ष्य 2019 तक खुद को खुले में शौच से मुक्त करना

उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2019 तक खुद को खुले में शौच से मुक्त करना है और वह इसकी तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के क्रम में भारत वैश्विक स्तर पर 6 एसडीजी तक पहुंच गया है।आपको बता दें कि एमजीआईएससी में ब्राजील, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और जापान समेत उच्च, मध्यम और निम्न आय वाले देशों के 50 से अधिक मंत्री और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग