विविध भारत

एक क्लिक में पढ़िए दिन की बड़ी खबरें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल गांधी के अगुवाई कांग्रेस की पद यात्रा पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में महात्मा गांधी पर लिखा लेख जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, घाटी में कई नेताओं की नजरबंदी खत्म

3 min read

1.महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल गांधी के अगुवाई कांग्रेस की पद यात्रा

गांधी जयंती पर कांग्रेस देशभर में पदयात्रा कर रही है। बापू की 150वीं जयंती पर निकाल जा रही इस यात्रा को कांग्रेस ने गांधी संदेश यात्रा नाम दिया है। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक पदयात्रा की जा रही है। दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई है। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया भी मौजूद रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनियां गांंधी ने मोदी सरकार कई मुद्दे पर खेरा। बता दें कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हैं। वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी पदयात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।

2.पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में महात्मा गांधी पर लिखा लेख

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख लिखा है। लेख में उन्होंने लिखा, गांधी जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें समाज के हर वर्ग का भरोसा हासिल था। महात्मा गांधी का जन्म भले ही भारत में हुआ हो लेकिन उनके विचार का असर पूरी दुनिया में दिखता है।

3.जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, घाटी में कई नेताओं की नजरबंदी खत्म

जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कई नेताओं की नजरबंदी खत्म कर दी है। प्रशासन ने इसके साथ ही घाटी में हालात सामान्य होने का भी दावा किया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटाने के समय वहां कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया था। प्रशासन ने कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंका के चलते यह कदम उठाया था।

4. ISRO ने खोई नहीं उम्मीद, चांद पर लच रही हैं भूकंप और बर्फीली हवाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ( ISRO ) के मिशन चंद्रयान-2 की सफलता भले ही दे कदम दूर रह गई, लेकिन संस्थान ने अभी उम्मीदों का दामन नहीं छोड़ा है। दरअसल टीम इसरो के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती जो बनी हुई चांद पर आ रहे भूकंप और बर्फीली हवाएं। घनी काली रात के साथ भूकंप और बर्फीली हवाएं चलने पर इसरो टीम ने बड़ी चिंता जताई है। इसरो इस चिंता में लगा हुआ है कि 14 दिन का रात खत्म होते ही लैंडर विक्रम किस स्थिति में होगा।

5.गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस देश के कई हिस्सों में पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की इस यात्रा पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि गांधीजी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें तो उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी।'

6.पंजाब में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, अमृतसर से पकड़ा गया एक आतंकी

पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को पकड़ा है। आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का है। इससे पहले हाल ही में पंजाब के तरनतारन से कई खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े गए थे। पूछताछ के दौरान आतंकियों ने खुलासा कि ISI और खालिस्तानी आतंकी पंजाब में 26/11 जैसी बड़ी आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

7.अमरीका ने भारत को किया आगाह, हमले की फिराक में हैं पाकिस्तान में बैठे आतंकी

अमरीका ने आतंकी हमले को लेकर भारक को आगाह किया है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत (India) पर लगातार हमले की फिराक में हैं। इस बारे में पहले ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट दिया है। अब अमरीका ने भी भारत को आगाह किया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी (Terrorist) भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। अमरीका ने कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है।

8. इसी महीने भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से चेन्नई के महाबलीपुरम में होगी मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते भारत आ रहे राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेन्नई के पास महाबलीपुरम का दौरा करेंगे। बता दें कि नेताओं की यह मुलाकात अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात पिछले साल चीन के वुहान में एक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

9.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट आज ,रोहित शर्मा का बतौर ओपनर पहला टेस्ट मैच


आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट है। तीन मैचों की सीरिज का पहला टेस्ट मैच विशाखापटनम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा बतौर ओपनर उतर रहेे हैं। टेस्ट मैच में ओपनर के तौर पर उनका यह पहला मैच है।

10.रिलीज हुई ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की 'वॉर', सोशल मीडिया पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स

अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर रिलीज हो गई है। मूवी को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं सेलेब्स ने भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। ऋतिक की डांसिंग स्टाइल और एक्शन की प्रशंसा की जा रही है। साथ ही टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है। दर्शकों ने अभी तक फिल्म की मेरी रेटिंग 4.5 दी है।

Updated on:
02 Oct 2019 04:41 pm
Published on:
02 Oct 2019 03:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर