
मेजर गोगोई की कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी, नही होगा प्रमोशन, घटाया जा सकता है पद
नई दिल्ली। घाटी में ह्यूमन शील्ड बनाने के कारण विवादों में घिरने वाले मेजर लीतुल गोगोई की कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही श्रीनगर की एक स्थानीय लड़की से दोस्ती रखने के दोष में उनके अगले प्रमोशन पर भी रोक लगा दी गई है। उनके साथ-साथ उनके ड्राइवर समीर मल्ला का भी कोर्ट मार्शल किया गया है।
फरवरी में शुरू हुई थी कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया
मेजर के ड्राइवर मल्ला पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप साबित हुआ है। जानकारी यह भी मिल रही है कि उन्हें 'कड़ी फटकार' लगाई जा सकती है। मेजर गोगोई और उनके ड्राइवर के खिलाफ फरवरी में सबूत मिलने के बाद कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोनों उस स्थानीय महिला से दोस्ती के कारण ड्यूटी स्थल से नदारद रहने के दोषी हैं।
बता दें कि मल्ला को 2017 में ही क्षेत्रीय सेना में शामिल किया गया था। उसे जम्मू कश्मीर में आतंक निरोधी अभियान वाली राष्ट्रीय राइफल्स के साथ 53 सेक्टर पर तैनात किया गया था। साल 2017 में मेजर गोगोई ने एक पत्थरबाज युवक को जीप के आगे बांधकर ह्यूमन शील्ड (मानव ढाल) बनाई था।
23 मई 2018 को शुरू हुआ था विवाद
विवाद 23 मई 2018 को शुरू हुआ था। उस वक्त यह खबर फैली थी कि एक अधिकारी नाबालिग लड़की के साथ स्थानीय होटल पहुंचे थे। आरोप लगा था कि अधिकारी उसके यौन शोषण के इरादे से उसे होटल लेकर गया था।
Updated on:
01 Apr 2019 08:02 am
Published on:
31 Mar 2019 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
