22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान भारतः ममता बनर्जी का केंद्र पर करारा हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयुष्मान भारत योजना के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 8 Jul 2020, 11:08 PM IST

आयुष्मान भारतः ममता बनर्जी का केंद्र पर करारा हमला

आयुष्मान भारतः ममता बनर्जी का केंद्र पर करारा हमला

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयुष्मान भारत योजना के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत का पूरा लाभ उनके राज्य को नहीं मिल रहा है। ममता ने बुधवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना में केंद्र सरकार केवल 40 प्रतिशत देंगी पर 100 फीसदी का क्रेडिट ले रही है। ममता ने दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य साथी योजना के तहत लोगों को शत-प्रतिशत मदद मिल रही है।

राज्य सरकार इस योजना के जरिए लोगों तक मदद पहुंचा रही है। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार फोटो खिंचाने और टीवी पर दिखाने के लिए काम नहीं करती बल्कि लोगों तक मदद पहुंचाने में विश्वास करती है। ममता ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं तक को बुरे वक्त में नहीं पूछती है तो आम लोगों का तो क्या ख्याल रखेगी।

बनर्जी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष और उनकी मां को कोरोना हो गया, बीमार होने पर उन्होंने अपनी पार्टी के दफ्तर से मदद मांगी। भाजपा कार्यालय ने उनको कोई मदद नहीं पहुंचाई। इस पर मैंने उनकी जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती कराया।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने लॉकडाउन के दौरान अपनी सरकार के कामों का तारीफ करते हुए कहा कि जब बड़े-बड़े शहरों से लोग भूखे- प्यासे निकले तो आपने देखा कि कोई भी प्रवासी श्रमिक पश्चिम बंगाल छोड़कर नहीं गया। ऐसे क्यों हुआ, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम लोगों की परवाह करते हैं। हमारी सरकार ने सब तक राहत पहुंचाई, जिससे लोग आसानी से घरों में रह सके। हाल के दिनों में लगातार भाजपा पर हमलावर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने खूब बड़े-बड़े वादे किए हैं।

दूसरे राज्य सरकारों ने भी कई वादे किए होंगे लेकिन मुझे कोई भी एक राज्य दिखा दीजिए जिसने एक साल के लिए 100 फीसदी मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया हो। हम ऐसा कर रहे हैं और करते रहेंगे क्योंकि लोगों को परेशानी ना हो, इस पर हमारी सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग