4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir नींव पूजन से है माता वैष्णो देवी मंदिर का खास कनेक्शन, जानें क्यों हो रही चर्चा

Ram Mandir की नींव पूजन में होगा Mata Vaishno Temple स्थल की मिट्टी का इस्तेमाल Jammu Kashmir के तमाम धार्मिक स्थलों से एकत्र की जा रही मिट्टी अब तक 15 District के 70 मंदिर, मठों एवं धार्मिक स्थलों से एकत्र की जा चुकी है मिट्टी, 29 जुलाई को होगी अयोध्या रवाना

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jul 28, 2020

Mata Vaishno Devi mandir soil use in Ram Mandir Foundation pujan

राम मंदिर नींव पूजन में इस्तेमाल होगी माता वैष्णो देवी मंदिर स्थल की मिट्टी

नई दिल्ली। अयोध्या ( Ayodhya ) में बनने जा रहे राम मंदिर ( Ram Mandir ) से माता वैष्णोदेवी मंदिर ( Vaishnav Devi Temple ) स्थल का खास कनेक्शन बन रहा है। दरअसल राम मंदिर की नींव का पूजन पांच अगस्त को किया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) खुद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए जहां देशभर से 150 खास लोगों को आमंत्रित किया गया है वहीं मंदिर में नींव पूजन के दौरान देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की मिट्टी को भी इस्तेमाल करने की तैयारी है।

यही वजह है कि माता वैष्णोदेवी मंदिर स्थल की मिट्टी भी राम मंदिर नींव पूजन के दौरान उपयोग में लाई जाएगी। सिर्फ जम्मू-कश्मीर के 15 जिलों के 70 धार्मिक स्थलों की मिट्टी को एकत्र किया जाएगा इन सभी का राम मंदिर नींव पूजन में इस्तेमाल होगा।

राम मंदिर नींव पूजन के दौरान 200 फीट नीचे रखा जाएगा टाइम कैप्सूल, 1973 में इंदिरा गांधी लाल किले में दफना चुकी ऐसा कैप्सूल

इन धार्मिक स्थलों की मिट्टी भी होगी इस्तेमाल
राम मंदिर नींव पूजन के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों की मिट्टी का इस्तेमाल होना है। इनमें पुंछ के बाबा बुड्ढा अमरनाथ, ऊधमपुर में सुदमहादेव मंदिर, बाबे वाली माता, रघुनाथ मंदिर, पीर खोह मंदिर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा लद्दाख में सिंधु नदी के घाट की मिट्टी को भी शामिल किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद की जिम्मेदारी
राम मंदिर नींव पूजन में इस्तेमाल होने वाली मिट्टियों को एकत्र करने की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद की है। वे जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में स्थिति मंदिरों और मठों की मिट्टी को जमा कर रहे हैं। 15 जिलों के 70 धार्मिक स्थलों से मिट्टी एकत्र की जा चुकी है।

29 जुलाई को जम्मू से अयोध्या होगी रवाना
घाटी के सभी धार्मिक स्थलों से मिट्टी को एकत्र करने के बाद 29 जुलाई इन्हें अयोध्या के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस काम के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी से मचा हड़कंप

इन स्थलों से भी एकत्र होगी मिट्टी
पूजन के लिए नरसिंह भगवान मंदिर कोहग, पंचवक्त्र मंदिर, पंचतीर्थी उज्ज, वरुण देवस्थान उज्ज पुल, बसंतर गंगा धार, उत्तरवाहिनी, बाबा योग ध्यान रामकोट, माता चिंतपूर्णी मकवाल समेत अन्य मंदिरों से भी मिट्टी को एकत्र किया जाएगा।

आपको बता दें कि राम मंदिर नींव पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस दिन मंदिर स्थल के नीचे 200 फीट गहराई में एक टाइम कैप्सूल भी दफनाया जाएगा। इसमें राम जन्मभूमि से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग