‘इंडियाज आइडियाज’ शिखर बैठक में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ( US Secretary of State Mike Pompeo ) ने कहा कि भारत के पास इस समय बहुत कुछ करने की जरूरत है। भारत को चीन के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। भारत के पास चीन से ग्लोबल सप्लाई चेन बनने का एकाधिकार लेने का अवसर है। टेलीकम्युनिकेशन, मेडिकल और अन्य सेवाओं में चीनी कंपनियों पर निर्भरता कम करने का अवसर है। भारत चाहे तो इसका लाभ उठा सकता है।