27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीनाक्षी लेखी ने ग्रेटा थनबर्ग पर किया कटाक्ष, कहा- बाल वीरता पुरस्कार के लायक

Highlights कहा, ग्रेटा ने भारत को अस्थिर करने की साजिश का दस्तावेज 'टूलकिट' अपलोड किया है। थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा कि अगर आप सहायता चाहते हैं तो यह रही 'टूलकिट'।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Feb 04, 2021

Meenakshi Lekhi

मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली। भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने किसान आंदोलन का समर्थन करने को लेकर ग्रेटा थनबर्ग पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वे भारत सरकार से ग्रेटा को बाल वीरता पुरस्कार प्रदान करने का प्रस्ताव रखती हैं। ग्रेटा ने भारत को अस्थिर करने की साजिश का दस्तावेज टूलकिट अपलोड किया है। यह देश की बड़ी सेवा है। एक जनवरी से शुरू हुई यह साजिश 26 जनवरी के घटनाक्रम तक पहुंची।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए थनबर्ग ने मदद के इच्छुक लोगों के लिए एक ‘टूलकिट‘ साझा किया। थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा कि अगर आप सहायता चाहते हैं तो यह रही टूलकिट। इस टूलकिट ने लोगों के उस दस्तावेज तक पहुंचने में मदद की जिसमें प्रदर्शन को समर्थन करने के तरीकों के बारे में जानकारी थी।

इस दस्तावेज में बताया गया कि तुरंत उठाए जाने वाले विभिन्न तरह के कदम, इसमें ट्विटर पर ज्यादा से ज्यादा पोस्ट करना और भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करना शामिल है। कुछ लोगों ने इस ‘टूलकिट‘ को भारत में प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए उनकी साजिश का प्रमाण बताया।