26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, देश के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 9:18 AM IST

news

मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी, देश के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज फिर मौसम के हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर भारत समेत देश के अन्य कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जगह-जगह भारी बारिश हो सकती है।

हेल्पलाइन नंबर विवाद पर बोला यूआईडीएआई, आधार के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाह

कई राज्यों में दर्ज की गई भारी बारिश

उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत देश के कई क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर में सुबह से भी आसमान में काले-काले बादल छाए रहे। निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट ने दोहपर की रिपोर्ट में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत समेत दिल्ली एनसीआर में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एक और केस दर्ज, 11 लड़कियां लापता

हलकी से मध्यम बारिश बारिश होने की संभावना

मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने जम्मू-कश्मीर, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तरपूर्वी राज्य, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, शेष छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में हलकी से मध्यम बारिश बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त कई राज्यों में भारी संकट पैदा हो सकता है। यहां जलभराव और नदियों में आए उफान के कारण स्थिति बद से बदतर होने की आशंका है। ऐसे स्थानीय प्रशासन ने निचले लोगों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।