5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown 2.0: बढ़ती गर्मी के बीच कूलर-पंखे और फ्रिज की दुकानें खुलेंगी या नहीं ?

- Lockdown 2 Guidelines: 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन के दौरान आइटी सेक्टर, फैक्ट्रियों समेत रोजमर्रा से जुड़ी चीजों की दुकानों को सशर्त खोलने की छूट रहेंगी।- Coronavirus Lockdown: सरकार की गाइडलाइन में कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज का कोई जिक्र नहीं है। जिन उद्योगों या फैक्ट्रियों को शुरू करने की अनुमति दी गई है उनमें भी कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज शामिल नहीं है।- COVID-19 Updates: मैकेनिक, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर जैसे छोटे निजी व्यवासय को भी गाइडलाइन में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
mha lockdown 2 guidelines Will cooler-fan shops open after 20 April

नई दिल्ली।
कोरोना ( coronavirus ) के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में 21 दिन के लॉकडाउन ( Lockdown in India ) को 40 दिन का कर दिया गया। 20 अप्रैल तक लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown ) सख्त होगा। उसके बाद कुछ चीजों में छूट मिल सकती है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को गाइडलाइन ( Lockdown 2 Guidelines ) जारी की है, जिसके तहत 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन के दौरान आइटी सेक्टर, फैक्ट्रियों समेत रोजमर्रा से जुड़ी चीजों की दुकानों को सशर्त खोलने की छूट रहेंगी। लेकिन, क्या सरकार की गाइडलाइन में कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज को जरूरी सेवाओं को शामिल किया है ? बता दें कि देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों को गर्मी ( Summer ) झुलसाने लगी है। तो लोगों के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज की दुकानें खुलेंगी या नहीं ?

Lockdown 2: काम पर लौटेंगे आईटी कर्मचारी, इन सेक्टर्स में भी मिलेगी छूट

सरकार की गाइडलाइन में कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज का कोई जिक्र नहीं है। जिन उद्योगों या फैक्ट्रियों को शुरू करने की अनुमति दी गई है उनमें भी कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज शामिल नहीं है। गाइडलान में ई-कॉमर्स और कूरियर सेवाओं को छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा मैकेनिक, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर जैसे छोटे निजी व्यवासय को भी गाइडलाइन में शामिल किया गया है। गाइडलाइन में प्रोडक्शन यूनिट का जिक्र है लेकिन किसका प्रोडक्शन यह नहीं बताया गया है।

Lockdown 2 Guidelines: बाइक पर एक, कार में ड्राइवर सहित दो लोग कर सकेंगे सफर

रिपेयरिंग की खुलेंगी दुकानें
सरकार ने इलेक्ट्रिशियन,आईटी, मोटर मैकेनिक आदि को काम करने की अनुमति दी है। इसका मतलब है कि 20 अप्रैल के बाद कूलर-पंखे, एसी और फ्रिज की रिपेयरिंग करा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें घर जाकर काम करने की भी छूट रहेगी। इस दौरान लोगों को मैकेनिक ढूंढना बड़ी परेशानी बन सकती है। क्योंकि, कूलर, पंखे और एसी ठीक करने का काम ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग करते हैं। लेकिन, लॉकडाउन के चलते ज्यादातर अपने गांव लौट चुके है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग