23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीएम पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, आचार संहिता उल्लंघन की बात पर की बदसलूकी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में अश्विनी चौबे एसडीएम के साथ बदसलूकी करते आ रहे नजर। केंद्रीय मंत्री आचार संहिता के उल्लंघन की बात पर भड़क गए।

2 min read
Google source verification
news

gcvcv

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अश्विनी चौबे एसडीएम के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह घटना बिहार के बक्सर की है। यहां केंद्रीय मंत्री आचार संहिता के उल्लंघन की बात पर भड़क गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने वहां एसडीएम के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उनको धमकाया भी। आपको बता दें कि अश्विनी चौबे बक्सर में एक चुनावी सम्मेलन में जा रहे थे। बताया गया कि चौबे के काफिले में गाड़ियों की संख्या आचार संहिता का उल्लंघन कर रही थी।

आज मिशन दक्षिण पर राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3 रैलियों को करेंगे संबोधित

दिल्ली: कांग्रेस की ‘हाथ के साथ यात्रा’ आज, 1000 साइकिल सवार कार्यकर्ता करेंगे 27 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

एसडीएम केके उपाध्याय के साथ बदसलूकी

वहीं, जब प्रशासन ने अनुमति से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल पर आपत्ति जताई तो केंद्रीय मंत्री भड़क गए। इस पर उन्होंने बक्सर के एसडीएम केके उपाध्याय के साथ बदसलूकी की। प्रशासन पर भड़के मंत्री ने एसडीएम को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत तो ले चलो जेल। किसके आदेश से मेरी गाड़ी रोके हो? ऐसा माना जाता है कि अश्विनी चौबे को किसी की रोकटोक पसंद नहीं है। शनिवार को उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार बक्सर पहुुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। लेकिन अनुमति से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने पर प्रशासन की आपत्ति के बाद वह भड़क गए।

7 साल में 3 गुना बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, पत्नी इतने करोड़ की हैं मालकिन

एसडीएम को जेल में डालने तक की चुनौती

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि चौबे एसडीएम को जेल में डालने तक की चुनौती दे डाली। हालांकि एसडीएम ने चुनाव आयोग का हवाला देते हुए मंत्री को शांत करने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग