उत्तराखंड में 24 घंटे का रेड अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला चल रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे कई इलाकों के लिए संवेदनशील है। इसमें सावधान रहने की आवश्यकता है।