नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी से भारी बारिश की संभावना है। वहीं मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।