24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्टः देश के इन राज्यों में अगले दो दिन बाढ़ का खतरा

देश के विभिन्न राज्यों में मानसून का कहर, पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की हुई मौत। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 3:24 PM IST

rain

भारी बारिश से 24 घंटे में 11 लोगों की मौत, देश के इन राज्यों में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली। हिंदुस्तान के आधे ज्यादा इलाकों को मानसून ने अपनी चपेट में ले रखा है। खास तौर पर उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश के चलते 11 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड के चिमोली में जहां बादल फटने से जमकर कूदरत का कहर बरपा है तो वहीं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को सिहाड़ा बाबा जलप्रपात पर बड़ा हादसा हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी एक हफ्ते तक मानसून का ऐसा मिजाज बना रहेगा। यही वजह है कि कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालातों की पहले से ही चेतावनी दी गई है।

Video: सफर पर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन से लटका युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे
केरल में कूदरत का कहर
केरल में कूदरत पिछले 24 घंटे में जमकर कहर बरपाया है। यहां हुई भारी बारिश के चलते एक दिन के अंदर 4 लोगों की जान चली गई है। यहां के कोझिकोड में 2, अलापुझा में 1 और कन्नूर में भी १ की मौत हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने भी कमर कस ली है।


घाटी में भी मानसून से तबाही
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भी मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। रविवार को सिहाड़ बाबा जलप्रपात पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां भू-स्खलन के बाद स्नान कर रहे कई लोग दब गए, जिसमें 7 लोगों की मौत गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादातर मृतक और घायल जम्मू जिले से हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सैफ अली खान को सता रहा हत्या का डर, लंदन में किए इस खुलासे की वजह भी चौंकाने वाली
इन राज्यों पर रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आने वाले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। एनडीआरएफ की टीमों को विशेष तौर पर इन राज्यों के लिए तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।