नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहबान है, तो कहीं लोग जरूरत जितनी बारिश को भी तरस रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो देश के मध्य और उत्तर इलाके में रुक-रुककर हो रही बारिश से अभी रहात मिलने का आसार नहीं है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में गुरुवार को अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी जिसका असर वहां साफ तौर पर देखने को भी मिला।