1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूबने से बचे सांसद रामकृपाल यादव, पटना की बेहाली के लिए नीतीश सरकार को ठहराया जिम्‍मेदार

रामकृपाल यादव पटना में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे नाव का संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गए रामकृपाल को आईं मामूली चोटें, बाल-बाल बचे

2 min read
Google source verification
ramkripal_yadav14.jpg

नई दिल्‍ली। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पटना सहित कई इलाकों के लोगों का हाल बेहाल है। कई इलाके भारी बारिश के बाद जलमग्न हैं। इस बीच स्थिति का जायजा लेने अपने संसदीय क्षेत्र पाटलीपुत्र पहुंचे रामकृपाल यादव खुद पानी में डूबने से बच गए। नाव से पानी में गिरने के बाद लोगों से उन्‍हें बचाया और अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

दरअसल, बुधवार को बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव धनरूआ के चकियापुर और रमनिबिगहा के बीच दरधा नदी पर टूटे तटबंध का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान जिस नाव पर सांसद रामकृपाल यादव और उनके साथ मौजूद अन्य लोग सवार थे, उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से रामकृपाल यादव समेत कई लोग पानी में गिर गए।

स्थानीय लोगों ने सांसद रामकृपाल समेत अन्य लोगों को भी बाहर निकाला। इस हादसे में रामकृपाल यादव व अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिसके इलाज के लिए सभी को पटना भेज दिया गया।

लोगों की चिंता किसी को नहीं

पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि बाढ़ से धनरूआ व पुनपुन जलमग्न है। हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन इसकी चिंता न तो शासन को है और न ही प्रशासन को।

सच में स्थिति विकट है

राम कृपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का सुबह से ही भ्रमण कर रहा हूं। लोगों के दुख दर्द को करीब से महसूस कर रहा हूं। मदद की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश भी दे रहा हूं।

कई क्षेत्रों में स्थिति सच में काफी विकट है। लोग परेशान हैं। जल्द ही उनकी परेशानी दूर होगी। इस क्रम में आज मैं खुद दुर्घटना की चपेट में आ गया। धनरुआ के रमणी बिगहा में एक जगह पान की गहराई ज्यादा थी। कोई सही नाव की व्यवस्था नहीं हो पाई।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुछ व्यवस्था की। चचरी वाली नौका लाई गई। इस पर सवार हो गहरे पानी को पार कर ही रहा था कि नाव डूब गई। लोगों ने तत्परता से मुझे निकाला। हल्की चोट आई। आप जनता जनार्दन की दुआ से सुरक्षित हूं।

Story Loader