27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai : ड्रग्स केस में एक्टर एजाज खान गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में आठ घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद एनसीबी ने एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
ejaz khan

एनसीबी ने पूछताछ के बाद एजाज खान को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग मामले में 8 घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स मामले में मंगलवार को हिरासत में लिया था। ड्रग्स सप्लायर शादाब बटाटा ने पूछताछ के दौरान एजाज खान का नाम लिया था।

एनसीबी ने अंधेरी लोखंडवाला ठिकानों पर की थी छापेमारी

एनसीबी ने एजाज का हिरासत में लेने के बाद अंधेरी और लोखंडवाला स्थित एजाज के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। ड्रग्स केस में ड्रग सप्लायर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी की ओर से ये कार्रवाई की गई है। एजाज अभी तक राजस्थान में थे, वो जैसे ही आज मुंबई लौटे एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि हाल ही में एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने बटाटा के पास से करीब 2 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की थी। शादाब बटाटा पर मुंबई की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप है।