बता दें कि इस नोट के मिलने के बाद से एयरपोर्ट के चारो ओर पुलिस और सीआईएसएफ सतर्क हो गई है। वहीं पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया है। जबकि आम लोगों को कार्गो एरिया में जाने से रोका गया है। इस क्षेत्र में स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद ही किसी को जाने की इजाजत मिल रही है। हालांकि, खबरों के मुताबिक काफी देर जांच करने के बाद वहां से कुछ ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन, इसके बावजूद भी भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।