15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई हमले के वक्त भी चर्चा में था CST फुटओवर ब्रिज: जानिए, आतंकी अजमल कसाब से क्या है कनेक्शन

26/11 को मुंबई में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला CST फुटओवर ब्रिज से गुजरा था पाकिस्तानी आतंकी कसाब नाव के जरिए अरब सागर से मुंबई में घुसे थे आतंकी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Mar 14, 2019

Mumbai CSMT

मुंबई: इसी CST फुटओवर ब्रिज से गुजर कर आतंकी अजमल कसाब ने मचाया था कत्लेआम

नई दिल्ली। मुंबई के व्यस्त सीएसटी इलाके में छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक ये फुटओवर ब्रिज सीएसटी प्लेटफॉर्म नंबर एक के उत्तरी छोर को आजाद मैदान से जोड़ता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब 2008 में इसी पुल से होकर गुजरा था। इसी वजह से इसे कसाब ब्रिज और कसाब फुटओवर ब्रिज भी कहते हैं।

नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ मनमोहन सिंह से ज्यादा कार्रवाई की: शीला दीक्षित

मुंबई हमले में हुई थी 166 लोगों की हत्या

26 नवंबर, 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। हथियारों से लैस 10 आतंकवादी एक नाव के जरिए अरब सागर से मुंबई में घुसे थे। यहां उन्होंने 166 लोगों की हत्या की जिसमें भारतीय सुरक्षाकर्मी सहित 26 विदेशी नागरिक शामिल थे। आतंकी हमले में 300 लोग घायल हुए थे।

इसी पुल से गुजकर मुंबई में कसाब ने मचाया कत्लेआम

हमले में एकमात्र जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए इसी पुल से होकर गुजरा था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया था कि वो सीएसटी के फुटओवर ब्रिज से होते हुए टाइम्स बिल्डिंग की ओर गया था।