27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सली हमला: सामने खड़ी थी मौत, कैमरामैन रिकॉर्ड कर रहा था अपनी मां के लिए वीडियो मैसेज

दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक कैमरामैन ने अपनी मां के लिए वीडियो बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 31 Oct 2018, 3:55 PM IST

naxal

नक्सली हमला: सामने खड़ी थी मौत, कैमरामैन रिकॉर्ड कर रहा था अपनी मां के लिए वीडियो मैसेज

नई दिल्ली। देश के लिए नासूर बन चुके नकस्ली लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। दंतेवाड़ा हमले में एक कैमरामैन और दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं एक जख्मी कैमरामैन ने इस नक्सली हमले के दौरान वीडियो मैसेज भी बनाए। बेहद गंभीर स्थिति में बनी ये वीडियो वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मीडियाकर्मी मोरमुकुट है। जब मौत सामने खड़ी थी तब वह अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो संदेश उन्होंने अपनी मां के लिए बनाया। वीडियो में उन्होंने कहा, "मौत मेरे सामने खड़ी है लेकिन मुझे पहली बार डर नहीं लग रहा है, हो सकता है मैं लौट कर न आ पाऊं। मां मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। बचना मुश्किल हैं।"

चुनाव में दहशत फैलाने नक्सलियों का बड़ा हमला, मुठभेड़ में दूरदर्शन के कैमरामैन और दो जवान शहीद

एक मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में वह उस वक्त के दौरान मुठभेड़ की घटना को भी बयां कर रही हैं। वीडियो बनाने के दौरान उनका गला भी सूखने लगा वह जवानों से पानी मांग रहे थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद जवान उनकी हिम्मत बांधते हुए नजर आए। मौत को सामने से देखने वाले मीडियाकर्मी मोरमुकुट सुरक्षित है उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाए थे जिसमें वो अपना डर बयां कर रहे हैं।

बीवी को टीवी से मिली खबर

इस हमले में डीडी न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद साहू शहीद हो गए। उनकी पत्नी हिमाचाली साहू को अच्युतानंद के दुनिया से जाने की खबर टीवी से मिली। रोज की तरह वह दोपहर में टीवी देख रही थीं। चैनल बदलते वक्त उन्होंने दंतेवाड़ा में नक्सली हमले की खबरे देखी। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पति की तस्वीर न्यूज चैनल पर देखी उनकी चीख निकल गई। रोते-रोते उन्होंने इस दुखद खबर को अपनी मकान मालकिन को बताया। साथ ही वह कह रहीं थी कि मैंने मना किया था कि वहां ना जाएं।