21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PNB scam : नीरव मोदी से अब प्रियंका ने भी बनाई दूरी, तोड़ा करार

प्रियंका से पहले कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने भी मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि समूह के साथ करार खत्म कर लिया था।

2 min read
Google source verification
brand ambassador

नई दिल्ली : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्‍ड प्रियंका चोपड़ा ने भगोड़ा अरबपति हीरा व्यवसायी नीरव मोदी के ब्रांड के साथ किया गया अपना करार खत्म कर लिया है। प्रियंका से पहले कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने भी मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि समूह के साथ करार खत्म कर लिया था। इन दोनों के बाद उनकी कंपनी के साथ करार तोड़ने वालों में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही प्रियंका ने नीरव की कंपनी पर बकाया राशि न देने का आरोप भी लगाया है। मालूम हो कि मेहुल चोकसी हीरा व्यवसायी नीरव मोदी के रिश्‍तेदार भी हैं। वह उनके मामा हैं।

नीरव पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद लिया फैसला
प्रियंका ने नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगने के बाद यह कदम उठाया है। मालूम हो कि प्रियंका नीरव मोदी के ग्लोबल ब्रांड की एंबेसडर थीं। प्रियंका के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने बयान जारी कर कहा कि हालिया आरोपों के मद्देनजर प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी के ब्रांड के साथ अपना अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है।

मोदी की कंपनी की ब्रांड एंबेसडर थी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी में ही नीरव मोदी ज्वैल्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी थीं। वह तब से अब तक इ कंपनी की ब्रांड एंबेसडर थीं। 35 साल की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

परिवार के साथ नीरव ने साल की शुरुआत में छोड़ दिया था देश
नीरव और मेहुल को जब लगा कि उनकी यह धोखाधड़ी अब और नहीं छिप सकती तो वे दोनों अपने परिवार के साथ देश छोड़ गए थे।

नीरव पर 11000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा घोटाले का है आरोप
नीरव मोदी पर 11,400 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप है। इस मामले में नीरव मोदी के खिलाफ जांच चल रही है। पंजाब नेशनल बैंक नीरव मोदी से इस पैसे को वसूल करने की कोशिशों में जुटा है और उनके प्रत्‍यर्पण की कोशिशें भी की जा रही है।