दिल्ली में करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह से जो गंभीर हालात थे, उसके बाद केजरीवाल सरकार ने यहां लॉकडाउन लगा दिया था। हालांकि, इससे परेशानी जरूर हुई, मगर कोराना संक्रमण के मामलों में कमी भी देखने को मिली। अब जबकि स्थिति थोड़ी नियंत्रण में है, तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां लॉकडाउन जल्द ही हटाया जा सकता है। यदि पूरी हटाया नहीं भी गया, तो कई मामलों में आंशिक ढील दी जा सकती है। दिल्ली सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर एक-दो दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल से मुलाकात करने के बाद फैसला लेंगे।