
नई दिल्ली। सीबीएसई की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। 12वीं के अर्थशास्त्र की होगी परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। जबकि 10वीं के गणित का पेपर जुलाई में हो सकता है। स्कूल एजूकेशन के सचिव अनिल स्वरूप के अनुसार 10वीं की परीक्षा के जुलाई में होने की संभावना है। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई ने अपनी आॅफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर अगले हफ्ते परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की जानकारी दी थी।
माकपा ने उठाई सजा की मांग
वहीं,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने शुक्रवार को सरकार से कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र लीक करने वालों को सजा देने की मांग की। माकपा ने यहां एक बयान जारी कर कहा, "विद्यार्थियों को परेशान करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और उसे सजा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के अंतर्गत, परीक्षाओं से जुड़े कई घोटालों का पर्दाफाश हुआ है। व्यापमं और एसएससी घोटाले के बाद, 10वीं व 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा घोटाला सामने आया है। बयान के अनुसार सीबीएसई ने प्रश्न-पत्र लीक होने की बात स्वीकारी है। इससे कक्षा 10वीं के 16.38 लाख विद्यार्थियों और 12वीं के आठ लाख विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। माकपा ने सीबीएसई में लगभग दो वर्ष तक कोई प्रमुख नहीं होने का जिक्र किया। सितंबर 2017 में गुजरात के एक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस पर नियुक्त किया गया।
छात्रों का प्रदर्शन जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को छात्रों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रीत विहार में कार्यालय के बाहर बैरीकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन इन्हें हटा दिया गया। कक्षा 10वीं व 12वीं के गणित व अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र लीक से प्रभावित छात्रों व उनके माता-पिता ने कहा कि इससे उन पर बहुत असर पड़ा है। बहुत से छात्रों ने छुट्टियों की योजना बनाई थी जिसे अब दोबारा परीक्षा होने तक रद्द करना होगा।
Published on:
30 Mar 2018 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
