4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फांसी की भनक से बेहद तनाव में निर्भया के अपराधी, स्वास्थ्य में गिरावट और घटने लगा वजन

साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले अब दोषियों को फांसी लगना तय दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दया याचिका वापस लेने की मांग की विनय समेत चारों कैदियों अक्षय, मुकेश, पवन और विनय को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना तय

2 min read
Google source verification
l2.png

,,

नई दिल्ली। साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले अब दोषियों को फांसी लगना तय है। इस मामले में एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अपनी दया याचिका वापस लेने की मांग की है।

जिसके साथ विनय समेत चारों कैदियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना तय हो गया है।

वहीं, निर्भया गैंगरेप और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले चारों कैदी बुरी तरह से तनाव में हैं। जिसकी वजह उनको जल्द फांसी दिए जाने की भनक लगना मानी जा रही है।

तिहाड़ जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो चारों के चेहरे पर साफ तौर पर खौफ और खामोशी देखी जा सकती है।

गुरुवार से चारों कैदियों का दिन में दो बार मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार पिछले 5 दिनों में कैदियों के वजन में भी कमी देखने को मिली है।

यही नहीं चारों कैदियों ने खाना-पीना भी कम कर दिया है।

इस तरह से घट रहा वजन...

अक्षय का वजन 5 दिनों में 55 से घटकर 52 किलोग्राम हुआ
पवन 82 से अब 81 किग्रा हुआ
मुकेश का वजन 67 किग्रा ही है

इसके साथ ही तीनों कैदियों का ब्लड प्रेशर 80-90/120-130 के आसपास सामान्य बना हुआ है। वहीं, जेल-4 में बंद विनय के स्वास्थ्य में पिछले 15 से 20 दिनों में काफी गिरावट देखने को मिली है। यही नहीं उसने साथी कैदियों से भी बोलचाल बंद कर दी है।

Story Loader