24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पं. नेहरू के इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता: राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू के जनता के कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति काम करने के उनके इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Nov 15, 2015

rajnath singh

rajnath singh

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद, जनता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति काम करने के उनके इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता। राजनाथ ने नेहरू की 150वीं जयंती समारोह के मौके पर कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर नेहरू के साथ हमारे मतभेद हैं। हमारे मतभेद उनकी नीतियों को लेकर हैं, लेकिन हम जनता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने के उनके इरादों पर कोई शक नहीं कर सकते।



पीएम मोदी को नहीं है कोई दिलचस्पी


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया कि लोग कहते हैं नेहरू जी लोकतांत्रिक थे, धर्मनिरपेक्ष थे, आधुनिक विचार के थे। इसके बाद उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि मगर आज हमारे प्रधानमंत्रीजी को संसद में, विपक्ष के सवालों में कोई दिलचस्पी नहीं है। राहुल ने इसके बाद संघ और बीजेपी पर भी निशाना साधा।











उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि अगर आप संघ, भाजपा या मोदीजी से पूछे तो उनको सवालों की कोई जरूरत ही नहीं। उनके पास सारे जवाब हैं, उनको सब मालूम है। हिन्दुस्तान की जनता को कुछ नहीं मालूम, विपक्ष को कुछ नहीं मालूम। राहुल गांधी ने नेहरूजी को याद करते हुए ट्वीट किया कि वह एक महान नेता थे जिन्होंने देश को सवाल करना सिखाया।





इतिहास को मिटाने से कुछ नहीं होगा हासिल


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि इतिहास मिटाने से कुछ हांसिल नहीं होगा। भारत का जो वर्तमान स्वरूप है, उसमें जवाहरलाल नेहरू की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पायलट शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग