
basant panda
ओडिशा में नकली पिस्तौल से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा को धमकाने का एक मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार दो युवक बसंत पांडा के ऑफिस चैंबर में घुसे और फिर गन पॉइंट पर लेकर उन्हें धमकाया। जब पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे कथित पिस्तौलें बरामद कीं ताे वे नकली निकलीं। पुलिस के अनुसार पिस्तौलें दरअसल, सिग्रेट सुलघाने वाले लाइटर थे, जो पिस्ताैल की तरह बनाए गए थे। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों युवकों की पहचान पिंक मोहंते और संबित पांडा के रूप में हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इससे इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार घटना तब हुइ जब ओडीशा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा अपने अॉफिस चैंबर में थे। तभी दोनों आरोपी पिंक और संबित- बसंत के चैंबर में आए और दस्तावेजों का एक पुलिंदा उन्हें दिया। इस समय उनके हाथों में कथित पिस्तौलें थीं, जो बिलकुल वास्तविक लग रही थीं। तभी दोनों ने कथित पिस्तौलें वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और बसंत की ओर तान दीं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस समय कुछ मीडिया कर्मी भी चैंबर में मौजूद थे। पुलिस को सूचित किया गया। खारावेला नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पांडा ने आरोप लगाया कि दोनों ने उन्हें गन पाॅइंट पर लेकर धमकाया। उन्होंने आशंका जताई कि ये विरोधियों की साजिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि उनमें से एक युवक 19 नवंबर अपने पिता के दिल के ऑपरेशन के मामले में उन्हें मिला था और 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की थी। तब पांडा ने आश्वासन दिया था कि वे मुख्यमंत्री राहत कोश के माध्यम से उनकी मदद करेंगे। लेकिन सोमवार को दोनों ये ये हरकत कर दी। बसंत पांडा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
21 Nov 2017 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
