4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा : 16 दिन के नवजात शिशु को उठा ले भागा बंदर, कुएं में मिला शव

ओडिशा के कटक जिले के तालाबास्ता गांव से शनिवार को एक बंदर 16 दिन के एक नवजात शिशु को उठा ले गया।

2 min read
Google source verification
monkey

नई दिल्ली। ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को तालाबास्ता गांव में एक बंदर 16 दिन के एक नवजात शिशु को उठा ले गया। शिशु अपनी मां के बगल में सो रही थी कि अचानक एक बंदर बच्ची को उठाकर ले गया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार की सुबह बच्ची घर के पिछवाड़े में एक कुएं में मृत पाई गई। रिपोर्ट में बताया है कि शिशु को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है।
सुबह 6 बजे यह घटना घटी
आपको बता दें कि नवजात शिशु के तलाशी अभियान में शामिल वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि जब मां ने बंदर को अपनी बच्ची उठाकर ले जाते देखा तो उसने शोर मचाया। गांववालों ने शोर सुनकर तुरंत वन अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग और अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर गांव पहुंचे और बच्ची का पता लगाने के व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। ये घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है।
बता दें कि बचाव कार्य में लगे एक वन विभाग के अधिकारी ने कहा, "उन्हें बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है इसलिए उनके लिए बच्चे की तलाश कर पाना मुश्किल हो रहा है।" रिपोर्ट के मुताबिक इस तलाशी अभियान में 30 वनकर्मी जुटे हुए हैं।

बड़ा हादसा, बारातियों को लेकर जा रही गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर- दूल्हे सहित एक दर्जन लोग थे सवार
बंदरों का आतंक
गौरतलब है कि ओडिशा के इस इलाके में बंदरों का आतंक है। कुछ दिन पहले बंदरों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है।

BIG BREAKING - प्रधानमंत्री जी सेंट्रल रेलवे स्टेशन का यह हाल, एक लाख मुसाफिरों की सुरक्षा बंदरों के हाथ

यहां रहस्यमय हालात में हो चुकी 200 बंदरों की मौत, दहशत में पूरा गांव !

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग