25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

101 साल के दादा और उनकी 90 साल की पत्नी बांट रहे सुखी वैवाहिक जीवन की सफलता के अनुभव

तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है, अंधेरों से भी मिल रही रोशनी है, दादा-दादी की शादी के 72 साल, युवाओं के लिए बन रहे मिसाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 7 Apr 2021, 1:17 PM IST

101 साल के दादा और उनकी 90 साल की पत्नी बांट रहे सुखी वैवाहिक जीवन की सफलता के अनुभव

101 साल के दादा और उनकी 90 साल की पत्नी बांट रहे सुखी वैवाहिक जीवन की सफलता के अनुभव

बेंगलूरु । ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के इस जमाने में जहां रिश्तों की एक्सपायरी डेट न जाने कब आ जाए, वहीं इसके विपरीत एक बुजुर्ग दंपती 72 साल से विवाह के पवित्र बंधन को गुलजार किए हुए हैं। दक्षिणी बेंगलूरु के 101 साल के दादा और उनकी 90 साल की पत्नी के सात दशक के दाम्पत्य जीवन की सफलता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुखी वैवाहिक जीवन की सफलता के अनुभव बांटने वाला उनका वीडियो लोगों में सुखद अहसास करा रहा है। इंस्टाग्राम के ह्यूमन ऑफ बॉम्बे पेज पर साझा किए वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। बैकग्राउंड में 'बर्फी' मूवी का गीत 'इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी' चल रहा है।

दिन में एक बार खाना साथ खाएं -
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक रिश्ते कैसे मजबूत होते हैं, इस पर युवाओं को सलाह देते हुए बुजुर्ग कहते हैं कि दिन में कम से कम एक बार दोनों को साथ-साथ भोजन करना चाहिए। इससे रिश्तों में न सिर्फ ऊर्जा बनी रहती है बल्कि प्रगाढ़ता भी आती है।

जो तुमको हो पसंद वही काम करेंगे...
इंस्टाग्राम पर 2020 में उनके सफल और सुखी दाम्पत्य जीवन की कहानी सामने आई। इसमें बुजुर्ग ने अपने वैवाहिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उम्र के इस पड़ाव मे भी हर छोटी-बड़ी बात में कैसे पत्नी उनकी सहयोगी होती है। वे कोई भी काम पत्नी से पूछे बगैर नहीं करते। बच्चे भी कई बार मुझसे मजाक में कह देते हैं कि अम्मा से पूछ लिया क्या।

तेरा साथ है कितना प्यारा, कम लगता है जीवन सारा-
इस बुजुर्ग जोड़े के सात दशक से चल रहे दाम्पत्य जीवन की सफलता को देखकर लोगों ने उन्हें ऑनलाइन बधाइयां दी। इस अनमोल गठबंधन की सफलता को देखकर कुछ लोगों की आंखें भर आईं। बुजुर्ग दंपती ने पिछले वर्ष अपनी शादी की 71वीं सालगिरह पर बेहद भावुक होकर कहा था कि हमारे प्यार के लिए सिर्फ एक जीवन पर्याप्त नहीं है। इस दंपती के कुनबे में 4 पीढिय़ां मौजूद हैं। कुल 10 सदस्यों का खुशहाल परिवार है।