
राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने की अकारण गोलीबारी।
नई दिल्ली। भारत से एलओसी पर मात खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। पाक सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा क्षेत्र में बेवजह फायरिंग की। पाक सेना ने आज जम्मू.कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। भारतीय सेना के पीआरओ ने एक बयान जारी कर बताया है कि एलओसी पर फायरिंग की इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस घटना में भारतीय सेना के नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह पहले गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए। लेकिन बाद में दोनों ने गंभीर घाव के कारण दम तोड़ दिया।
बता दें कि नवंबर को भी पाक सेना ने राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस घटना में भी हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी शहीद हो गए थे। हवलदार संग्राम शिवाजी पाकिस्तानी हरकत का जवाब देते हुए पहले घायल हुए थे बाद में उनकी मौत हो गई थी।
Updated on:
27 Nov 2020 01:37 pm
Published on:
27 Nov 2020 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
