मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विगत 26 मार्च को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में पीड़ित शख्स को भर्ती कराया गया था और हृदय संबंधी रोगों का इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें आगे के उपचार के लिए राजकीय उस्मानिया जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां वह शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एक डॉक्टर का कहना है कि पिछले दो साल से उनका इलाज चल रहा था और वह पैरालिसिस के कारण बिना मदद के आगे नहीं बढ़ सकते थे। वहीं, परिवार का कहना है कि खर्च न उठाने के कारण उनका सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन, उस वक्त उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखा था। फिलहाल, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं कि आखिर वह शख्स कैसे कोरोना का शिकार हुआ। इसकी छानबीन जारी है, लेकिन इस घटना ने सबकी चिंत भी बढ़ा दी है।