पत्रिका के आज के इंटरनेट पोल में सोशल मीडिया यूजर्स से यह सवाल पूछा गया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 बिंदुओं पर देशवासियों से साथ देने की अपील की है। क्या ये सात बिंदु कोरोना वायरस महामारी से भारतीयों की रक्षा करने में सक्षम हैं? फेसबुक पर 99 फीसदी यूजर्स ने कहा हां प्रधानमंत्री के सात बिंदु कोरोना को रोकने में सक्षम हैं, केवल 1 प्रतिशत यूजर्स ने इसके खिलाफ राय प्रकट की। इंस्टाग्राम पर भी 88 प्रतिशत यूजर्स ने प्रधानमंत्री की पहल पर भरोसा दिखाया, जबकि 12 फीसदी यूजर्स को लगता है कि इससे हालात नहीं सुधरेंगे।