27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने साल में दूसरी बार लाल किला पर झंडारोहण किया। पीएम ने कहा कि इस मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराना उनका सौभाग्य है।

less than 1 minute read
Google source verification
Modi

Video: आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में नई परंपरा का आगाज किया। पीएम मोदी ने आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किला पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल में दूसरी बार लाल किला पर झंडारोहण किया, वह ऐसा करने वाले संभवत: पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। 'आजाद हिंद सरकार' की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लाल किले में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के कई स्वतंत्रता सेनानी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। पीएम ने कहा कि इस मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराना उनका सौभाग्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह वही लाल किला है जहां पर विक्ट्री परेड का सपना 75 वर्ष पूर्व नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देखा था। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने आजाद भारत की पहली अस्थायी सरकार बनाई थी।