4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडेला की तुलना पर अफ्रीका नाराज, मोदी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा

लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मतिथि पर रविवार को विज्ञान भवन में कार्यक्रम में मोदी ने बादल को देश का नेल्सन मंडेला बताया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shakti Singh

Oct 13, 2015

narendra modi in us

narendra modi in us

केपटाउन।
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हेग स्थित
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मानहानि का केस दर्ज कराया है। अफ्रीका को मोदी के उस
बयान पर ऎतराज है, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तुलना
नेल्सन मंडेला से की थी।

दक्षिण अफ्रीकी सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को
कहा, हमारा भारत से रिश्ता सैकड़ों साल पुराना है। इस बात से दोनों देशों की
रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंडेला हमारे देश के राष्ट्रपिता हैं।
राष्ट्रपिता की तुलना भारत के साधारण नेता से करना बेमानी है। इससे हमारे देश और
मंडेला की मर्यादा को ठेस पहुंची हैं। अब इसका फैसला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
करेगा।

ये है मामला
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मतिथि पर रविवार को
विज्ञान भवन में कार्यक्रम में मोदी ने बादल को देश का नेल्सन मंडेला बताया। कहा कि
बादल "वो महान नेता हैं जिन्हें आजाद हिंदुस्तान में संघर्ष करते हुए भिन्न कारणों
से करीब दो दशक जेल में रहना पड़ा"। उनके इस बयान पर टि्वटर पर हंगामा मच गया।


अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी - यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

image