PM Modi ने रजनीकांत को दी बधाई, दादा साहब पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी
नई दिल्लीPublished: Apr 01, 2021 11:47:55 am
पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए दशकों तक लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहने वाला व्यक्ति रजनीकांत ही हो सकता है।


दशकों तक लोकप्रिय हासिल करने वाला व्यक्ति रजनीकांत ही हो सकता है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने रजनीकांत को यह पुरस्कार मिलने पर खुशी का इजहार किया है। साथ ही कहा कि दशकों तक अलग-अलग भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाला व्यक्तित्व रजनीकांत ही हो सकता है।