4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव को दी जन्मदिन पर बधाई, बताया किसानों का हितैषी

किसानों और गांवों के विकास में उनकी रुचि सबसे ज्यादा। मुलायत सिंह देश के सबसे वरिष्ठम और अनुभवी नेता ।

less than 1 minute read
Google source verification
modi-mulayam

किसानों और गांवों के विकास में उनकी रुचि सबसे ज्यादा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता और देश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्म दिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विट कर बताया है कि वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। देश के किसानों और गांवों के विकास में उनकी रुचि सबसे ज्यादा है। ग्रामीण विकास पर वो हमेशा जोर देते रहे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

3 बार बने यूपी के सीएम

बता दें कि सपा के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव उर्फ नेताजी देश में समाजवादी राजनीति के पुरोधा माने जाते हैं। उन्होंने राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के संरक्षण में राजनीति की शुरुआत की और सोशलिस्ट विचारों पर सबसे ज्यादा जोर दिया। लोहिया के विचारों का प्रभाव उनके राजनीतिक जीवन पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में मुस्लिमों और यादवों को साथ लेकर चलने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। 1996 में उनका नाम पीएम पद की रेस में आया था। 1996 से 1998 के बीच वह देश के रक्षा मंत्री रहे।