नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया अभियान के लाभार्थियों से नमो एप के जरिये बातचीत की है। पीएम ने कहा है कि सरकारी कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने से गरीबों को फायदा हुआ है। पीएम् ने कहा कि देश के हर नागरिक को डिजिटल रूप से सशक्त इंटरनेट आधारित सेवा उपलब्ध कराने के लिए साल 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना और डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना है। पीएम से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा था कि अमीर या गरीब, शहरी और ग्रामीण, युवा या बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से फायदा पहुंचा है।