13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FICCI की बैठक में पीएम मोदी बोले – अर्थव्यवस्था के आंकड़े हौसला बढ़ाने वाले, भारत में हुआ रिकॉर्ड विदेशी निवेश

हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के लिए काम कर रहा है। हमने कोरोना संकट के दौर में नागरिकों को बचाने को प्राथमिकता दी।
less than 1 minute read
Google source verification
pm modi

हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के लिए काम कर रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिक्की की 93वीं बैठक का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रेरित भारत और उद्योगपतियों की भूमिका पर सभी से विचार साझा करते हुए कहा कि कोरोना संकट से हमने बहुत कुछ सीखा है। संकट के इस दौर में भी भारत लोकल के लिए वोकल हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़े हौसला बढ़ाने वाले हैं। भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश हुआ। हर नागरिक आतम्निर्भर भारत के लिए काम कर रहा है। कोरोना संकट से हमने बहुत कुछ सीखा है। आत्मनिर्भर भारत की मुहिम जारी हैं।

समस्या समाधान के लिए जवाब और रोडमैप दोनों है

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में हमने अपने नागरिकों को बचाने को प्राथमिकता दी। अपने नागरिकों की जान बचाई। हमारे पास समस्या समाधान के लिए जवाब और रोडमैप दोनों है। देश को अपने प्रोडक्ट पर भरोसा है। संकट के समय भविष्य को सुदृढ किया। हमारा लक्ष्य जीरो डिफेक्ट जीरे इफेक्ट है।