7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

International Women’s Day पर पीएम मोदी बोले – भारतीय महिलाओं की कई उपलब्धियों पर मुझे गर्व है

महिला दिवस पर अदम्य नारीशक्ति को सलाम। सोनल मानसिंह ने महिलाओं की भूमिका पर चर्चा के लिए थमाया नोटिस।

less than 1 minute read
Google source verification
pm modi

महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र ने कई योजनाओं पर जोर दिया।

नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अदम्य साहसी नारीशक्ति को सलाम भी किया है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय महिलाओं की कई उपलब्धियों पर मुझे गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा है कि कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए भी गर्व की बात है।

महिलाओं का हो सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने आज अपने दिन की शुरुआत सफाईकर्मी बहनों के साथ की। इस मौके पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ी बात कही। पहली बात ये कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की सबसे बड़ी चाह भी सम्मान की ही होती है।

बीजेपी सांसद ने थमाया नोटिस

वहीं बीजेपी सांसद सोनल मानसिंह ने राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय जश्न मनाने और महिलाओं को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर विचार करने की मांग को लेकर शून्यकाल का नोटिस दिया है।