प्रधानमंत्री ने सबसे पहली ख़ास जरूरत यह बताई कि घर के बुजुर्गों का ख़ास ध्यान रखें।पीएम ने कहा कि हमें ऐेसे बुजुर्गों की ख़ासतौर पर देखभाल करनी हैं, जिन्हें पहले से कोई पुरानी बीमारी हो।दरअसल इटली और अन्य पश्चिमी देशों के उदाहरण हैं, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है। जो व्यक्ति पहले से बीमार हो, उसके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है और वह किसी नई बीमारी का शिकार भी जल्द बन जाता है।