24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आज करेंगे नए संसद भवन का शिलान्यास, अभी निर्माण का काम नहीं होगा शुरू

सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर फैसला लंबित है। फैसला आने से पहले तक सेंट्रल विस्टा में कोई निर्माण नहीं होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
new parliament building

सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर फैसला लंबित है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नए संसद भवन का शिलान्यास करेंगे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की वजह से इस भवन का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सकेगा। ऐसा इसलिए कि शीर्ष अदालत ने नई संसद सहित कई अहम सरकारी इमारतों वाले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में निर्माण पर फिलहाल रोक लगा रखी है। इस प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला अभी विचाराधीन है। कोर्ट ने कहा था कि वह इस पहलू पर गौर करेगा कि क्या प्रोजेक्ट के लिए सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया गया है या नहीं।

केंद्र का आश्वासन

इस बारे में केंद्र ने अदालत से कहा था कि फैसला आने से पहले न तो सेंट्रल विस्टा में कोई निर्माण होगा, न ही किसी पुरानी इमारत को गिराया जाएगा। पेड़ों को दूसरी जगह लगाने का काम भी रुका रहेगा। ऐसे में यह साफ है कि नई संसद और दूसरी इमारतों का निर्माण तभी शुरू हो सकेगा जब कोर्ट उसे मंजूरी देगा।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग