
आईआईटी-बॉम्बे में बोले पीएम मोदी- अच्छे विचार दिमाग में आते हैं सरकारी कार्यालयों में नहीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (आईआईटी-बॉम्बे) के 56वें दीक्षांत समारोह शामिल हुए। मोदी ने कहा कि आज इस अवसर पर मैं सबसे पहले डिग्री पाने वाले देश विदेश के छात्रों और उनके परिवार को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि बीते छह दशकों ने आईआईटी बॉम्बे ने देश के प्रख्यात संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। पीएम ने कहा कि आपको अब एक हजार करोड़ की आर्थिक मदद मिलने वाली जो आने वाले समय में यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में काम आने वाला है।
'नवाचार, उद्यम भारत के विकास की कुंजी'
मोदी ने कि 21वीं सदी में नवाचार शब्द चर्चा में है और कोई भी समाज जो नवप्रवर्तन नहीं करता है, स्थिर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यम के साथ नवाचार, भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने और देश के दीर्घकालिक टिकाऊ, प्रौद्योगिकी नीत आर्थिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करने का आधार होगा।
'अच्छे विचार सरकारी कार्यालयों में नहीं दिमाग में आते हैं'
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत को अब यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य) की नर्सरी के रूप में देखा जाता है, जिसके लिए देश में इस क्रांति की प्रतिभा का सबसे बड़ा स्रोत आईआईटी है। मोदी ने कहा कि भारत स्टार्टअप के हब के तौर पर विकसित हो रहा है, जो यहां नवाचारों की प्यास दिखाता है.. हमें भारत को नवाचारों और उद्यमों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें इस पर काम करना होगा.. यह केवल सरकारी प्रयासों के माध्यम से नहीं बल्कि युवाओं द्वारा किया जाएगा .. सर्वोत्तम विचार उनके दिमाग में आते हैं, न कि सरकारी कार्यालयों में।
आईआईटी-बॉम्बे की नई इमारत का किया उद्घाटन
मोदी ने विभिन्न श्रेणियों में आईआईटी-बॉम्बे के तीन शीर्ष प्रतिष्ठित छात्रों को गोल्ड मेडल दिया और 43 अन्य को सिल्वर मेडल प्रदान किए। मोदी ने आईआईटी-बॉम्बे में ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग और पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन किया।
Published on:
11 Aug 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
