विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से ग्रस्त होकर मुख्यमंत्री और आप सांसद संजय सिंह सारा ठीकरा अंशु प्रकाश के सिर फोड़ रहे हैं। उन्होंने दवा करते हुए कहा कि अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार की जिस शिकायत को लेकर चीफ सेक्रेट्री पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह अगस्त 2013 को सीवीसी को भेजी गई थी।